रुड़की। यहां मंगलौर कोतवाली क्षेत्रातंर्गत निवासी एक महिला ने अपने पति पर तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है। महिला ने अपने ससुर पर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार मंगलौर क्षेत्र निवासी एक महिला की शादी ग्राम खुड्डा थाना छपार निवासी अमजद से सात अप्रैल 2021 को हुई थी। शादी के बाद से ही उसे परेशान किया जा रहा था। विवाहिता ने आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने पति अमजद समेत पांच पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है।