देहरादून। मसूरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा मसूरी के पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के पुतले फूंकने के कार्यक्रम से पहले पुलिस द्वारा पिक्चर पेलेस चौक को छावनी में तब्दील कर दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता सरकार का पुतला लेकर चौक पर पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू की। पुलिस द्वारा प्रदेश सरकार के पुतले को कांग्रेस कार्यकर्ताओं में छीन लिया गया, जिस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। पुलिस द्वारा पुतला छीनने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता और कांग्रेस नेता मेघ सिंह कंडारी ने कहा कि सरकार ने एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या करते हुए उनके अधिकार का हनन किया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनको सरकार का पुतला नहीं फूंकने दिया, इससे साफ है कि प्रदेश की धामी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।