रुड़की में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे प्रेमी युगल ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों छत से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। लक्सर निवासी एक युवक रुड़की स्थित एक फैक्ट्री में काम करता है। एक तलाकशुदा महिला भी उसके साथ फैक्ट्री में काम करती है। दोनों के बीच पिछले कुछ समय से प्रेम-प्रसंग हैं। उन्होंने सुनहरा गांव में किराये पर कमरा लिया हुआ है। दोनों के परिवार को इसकी जानकारी है। इसको लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी चल रहा है। इसी के चलते शनिवार शाम प्रेमी युगल ने छत से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया।इस दौरान जहां युवक के पैर टूट गया, वहीं महिला के सिर में चोट आई है। घायलों को पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां से दोनों को ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने दोनों के परिजनों को भी मामले की जानकारी दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास रहने वाले व्यक्तियों से भी घटना के बारे में जानकारी ली जा रही है।