देहरादून। देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में आज कांग्रेसियों ने राजधानी दून के गांधी पार्क में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी। इससे पहले कांग्रेसी कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एकत्र हुए। इस दौरान कांग्रेसी गैस सिलेंडर, तेल और आलू-प्याज को लेकर धरने पर बैठे। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार जनता का शोषण कर रही है। कहा कि अच्छे दिनों का नारा देने वाली भाजपा सरकार लगातार लोगों के बुरे दिन लाने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि आज देशभर में महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है। खाद्य सामग्री से लेकर पेट्रोल-डीजल, खाने का तेल और गैस सिलेंडर तक महंगा हो गया है। आम आदमी महंगाई के चलते लगातार कर्ज के बोझ से दबता जा रहा है और भाजपाईयों को अपनी जेबें भरने से फुर्सत नहीं है। इस मौके पर कांग्रेसियों ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और महंगाई पर लगाम लगाने की मांग की।