![](https://haridwarsamachaar.com/wp-content/uploads/2021/12/Screenshot_20211212-174753.png)
विधानसभा 2022 के चुनाव नजदीक आते ही सभी राजनीतिक पार्टियों में बैठकों का दौर शुरू कर दिया है, आज कांग्रेस की आउटरीच सम्मेलन का आयोजन शिवालिक नगर स्थित क्लासिक होटल में किया गया जिसमें प्रियंका गांधी के सलाहकार प्रमोद कृष्णम महाराज मुख्य अथिति पहुचे और अपने विचारो से सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
विओ:–सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रियंका गांधी के सलाहकार कालिका पीठधिश्वर प्रमोद कृष्णम ने कहा की राज्य में भाजपा विरोधी लहर चल रही है और कांग्रेस को एक हो कर अब काम करना चाहिए आज प्रदेश मे किसान,मज़दूर,व्यापारी,युवा व महिला सभी पीड़ित है और राज्य में भाजपा की सरकार को बदलने का मन बना चुकी है भ्रष्टाचार में डूबी भाजपा का पाप इतना बढ़ गया है कि महाकुम्भ तक में घोटाला कर दिया है ।
विओ:2–कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ कांग्रेस नेता संजीव चौधरी ने कहा की आज हरिद्वार ज़िले की अनेक संस्थाओ ने कांग्रेस में आस्था जताई और सभी सुझाव प्रदेश प्रभारी श्री देवेंद्र यादव व हाई कमान को भेजा जाएगा और सरकार बनने पर सभी की समस्याओं का हल किया जाएगा और सभी आवश्यक सुझाव को घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा चौधरी ने कहा भाजपा का धरातल समाप्त हो गया है और भाजपा अब केवल पूँजी पतियों की पार्टी बन कर रह गई है धर्म के नाम पर लोगों को लड़ा कर सत्ता हासिल करने का काम भी अब भाजपा बंद हो गया है जनता इनको समझ गई है।