नई दिल्ली। खूबसूरती के साथ.साथ ऑस्ट्रेलिया पर्यटन के लिहाज से बेहद ही खूबसूरत और समृद्ध देश है। ऑस्ट्रेलिया आइलैंडए मेनलैंडए रेगिस्तान और घने जंगलों में बंटा हुआ है। यहां के शहर बेहद ही खूबसूरत और देखने में बेहद शानदार लगते हैं। अगर आप इस मौसम विदेश टूर में घूमने का प्लान बना रहे हैंए तो ऑस्ट्रेलिया आपके लिए बेस्ट डेस्टिनेशन हो सकता है। तो चलिए जानते हैंए घूमने के हिसाब से ऑस्ट्रेलिया में कौन.कौन सी जगह परफेक्ट हैं। सिडनी ऐतिहासिक दृष्टि से देखें तो काफी प्रसिद्ध शहर है। सिडनी घूमने के लिए हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक जाते हैंए जिसमें काफी मात्रा में भारतियों की भी भीड़ देखी जा सकती है। सिडनी अपने ऐतिहासिक इमारतोंए खूबसूरत बगीचोंए आकर्षित चर्चों के साथ.साथ काफी दर्शनीय स्थल भी है। ऑस्ट्रेलिया का सबसे बड़ा शहर सिडनी काफी आकर्षक जगह मानी जाती है। मेलबर्न देश के दक्षिणी तट पर स्थित एक शानदार ऑस्ट्रेलियाई शहर है। यह विक्टोरिया राज्य की राजधानी हैए और जनसंख्या के मामले में सिडनी के बाद दूसरे स्थान पर है। यह खूबसूरत शहर ऑस्ट्रेलिया का सांस्कृतिक केंद्र हैए जिसे देश का सबसे जीवंत शहर माना जाता है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी और मेलबर्न में हमेशा से खूबसूरती के लिहाज से कॉम्पिटिशन देखने को मिला है। आप मेलबर्न में मेलबर्न सिटी सेंटर जा सकते हैंए यहां आपको एक से एक मनोरंजक चीजें देखने को मिल जाएंगी। यहां के वाइल्डलाइफ पार्क और खूबसूरत एक्वेरियम ही नहीं यहां की यार्रा घाटी और दांदेनोंग रेंज मंत्रमुग्ध कर देने वाली जगह हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तट पर स्थित न्यू साउथ वेल्स द्वीप.देश में लोकप्रिय रूप से देखे जाने वाले स्थलों में से एक है।
![](http://haridwarsamachaar.com/wp-content/uploads/2021/09/navbharat-times-3.jpg)
ये जगह अपने रोमांचक वाटर एक्टिविटीज से लेकर शानदार और क्रेजी नाइटलाइफ़ के लिए भी जानी जाती है। न्यू साउथ वेल्स जिसकी राजधानी सिडनी शहर हैए ऑस्ट्रेलिया का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। न्यू साउथ वेल्स बेहद ही खूबसूरत राज्य माना जाता है। अगर आप ऑस्ट्रेलिया घूमने जा रहे हैंए तो न्यू साउथ वेल्स भी घूमने जरूर जाएं। सुंदर ब्लू माउंटेन सिडनी के न्यू साउथ वेल्स में स्थित हैंए और ऑस्ट्रेलिया में सबसे खूबसूरत आकर्षणों में से एक है। 11ए400 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैली इस पर्वत श्रृंखला का निर्माण एक टुकड़े हुए पठार के बलुआ पत्थर की चट्टान से हुआ है। ब्लू माउंटेंस को इसका नाम निकलने वाली नीली धुंध से मिला हैए जो इसके आसपास छाई रहती है। ब्लू माउंटेन क्षेत्र एक सुंदर विश्व धरोहर स्थल है जो पर्यटकों को ऑस्ट्रेलिया की कुछ बेहतरीन प्राकृतिक सुंदरता से जुड़ने में मदद करता है। ब्लू माउंटेन में भव्य नजारों की कोई कमी नहीं हैए जिसमें बुशवॉकिंग और हाइकिंग सबसे लोकप्रिय गतिविधियां हैं। यहां का सबसे लोकप्रिय स्थान है इको पॉइंट। विक्टोरिया दक्षिण.पूर्वी ऑस्ट्रेलिया का एक राज्य हैए जिसे ऑस्ट्रेलिया का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य भी कहते हैं। ये जगह वेकेशन मनाने के लिए सबसे बेस्ट जगह मानी जाती है। यहां दर्शनीय स्थल होने के साथ.साथ एक्टिवटी करने के लिए कई स्पॉट मौजूद हैं। ये जगह उन लोगों के लिए सबसे बेस्ट है जो मनोरंजन के साथ.साथ शांति वाली जगहों में भी आराम करना चाहते हैं। आपका बजट कम है या ज्यादा आपको यहां हर तरह की चीजें देखने को और करने के लिए मिल जाएंगी। सिडनी का ओपेरा हाउस बेहद ही आकर्षक और शानदार पर्यटन स्थल है। यहां के मनमोहक दृश्यों को देखने से बेहद ही आनंद मिलता हैए ये चारों ओर पानी से घिरा हुआ है जो पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कोई कमी नहीं छोड़ता।
![](http://haridwarsamachaar.com/wp-content/uploads/2021/09/navbharat-times-2.jpg)